एचपीएल की प्रीफैब यात्रा


हिंदुस्तान प्रीफैब लिमिटेड की स्थापना वर्ष 1948 में हुई

डीडीए के लिए फ्लैटों का निर्माण 1952 में किया गया, जिनके प्रीफैब घटक HPL की फैक्ट्री में निर्मित किए गए थे।

HPL 1948 Image
Vikas Bhawan Construction

नई दिल्ली स्थित विकास भवन में पूर्णतः प्रीफैब्रिकेटेड चार मंजिला भवन का निर्माण 1964-65 में किया गया।

1965-66 में HPL पालम एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन के विस्तार एवं सुधार, प्रदर्शनी मैदान में निर्यात मंडप के विस्तार, अशोका होटल तथा एम्स में कंक्रीट कार्यों में संलग्न रहा।

HPL 1965-66
HPL 1968-69

1968-69 में HPL ने रेलवे स्लीपरों के निर्माण के क्षेत्र में प्रवेश किया।

1974-75 में स्कूटर्स इंडिया लिमिटेड के संपूर्ण सुपरस्ट्रक्चर हेतु प्रीफैब्रिकेटेड घटकों का निर्माण किया गया।

HPL 1974-75
HPL 1987-88

1987-88 में दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर डीएमएस के लिए लगभग 400 प्रीफैब्रिकेटेड दूध बूथों का निर्माण किया गया। कुल कार्य मूल्य लगभग ₹88 लाख रहा।

कंपनी ने 2006 से नामांकन आधार पर निर्माण परियोजनाएँ प्राप्त करना प्रारंभ किया।

HPL 2006

एचपीएल की प्रीफैब यात्रा – 1948 से और यह यात्रा निरंतर जारी है …………