सतर्कता जागरूकता सप्ताह


सतर्कता जागरूकता सप्ताह 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक मनाया जा रहा है। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता का विषय है “सुशासन के एक उपकरण के रूप में निवारक सतर्कता”। आयोग निवारक सतर्कता पर विशेष जोर दे रहा है और यह संदेश दे रहा है कि सतर्कता को अलग-थलग न देखा जाए, बल्कि इसे सुशासन एवं बेहतर कार्य निष्पादन प्राप्त करने के एक प्रभावी साधन के रूप में देखा जाए। सतर्कता जागरूकता सप्ताह प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है और यह सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के साथ मेल खाता है, जिन्हें उच्च नैतिक मूल्यों और ईमानदारी के लिए जाना जाता है।

HPL में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक मनाया गया, जिसमें HPL के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। सतर्कता जागरूकता से संबंधित बैनर एवं पोस्टर HPL के कॉर्पोरेट कार्यालय में प्रदर्शित किए गए।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह (27.10.25 से 02.11.25)