प्रीफैब प्रदर्शनी


Prefab Housing Workshop Dehradun

HPL ने प्रधानमंत्री योजना “2022 तक सभी के लिए आवास” के अंतर्गत प्रीफैब आवास निर्माण प्रौद्योगिकियों पर 12 मई 2017 को होटल सेइफर्ट सरोवर पोर्टिको, देहरादून में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को अत्यंत उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। विभिन्न प्रीफैब निर्माण उद्योगों, सरकारी निकायों, अनुसंधान एवं शैक्षणिक संस्थानों से 115 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उत्तराखंड सरकार के माननीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री मदन कौशिक ने इस कार्यशाला का उद्घाटन किया।

National Review Conference

आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय द्वारा “प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी” पर राष्ट्रीय समीक्षा विषयक दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के प्रतिभागियों ने 12.04.2017 को शाम 05:00 बजे आवास क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियों का अध्ययन करने हेतु HPL हाउसिंग टेक्नोलॉजी पार्क का भ्रमण किया।

Sh. S. Ramanujam Visit

आईआईटी रोपड़ के परामर्शदाता श्री एस. रामानुजम ने 04.04.2017 को HPL हाउसिंग टेक्नोलॉजी पार्क का दौरा किया।

UN Representative Visit

संयुक्त राष्ट्र (UN) के भारत प्रतिनिधि श्री यूरी असानासिएव, क्षेत्रीय आवास सलाहकार श्री ग्रेगोर हर्डा तथा पीपीपी सलाहकार सुश्री रुचि मोहंती ने 30.03.2017 को HPL हाउसिंग टेक्नोलॉजी पार्क का दौरा किया तथा एक ही मंच पर आवास निर्माण हेतु HPL द्वारा प्रदर्शित तकनीक की सराहना की।

Executive Engineers Visit

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) के नव नियुक्त सहायक कार्यपालक अभियंताओं के बैच ने 22.03.2017 को आईआईपीए में अपने प्रशिक्षण के दौरान HPL हाउसिंग टेक्नोलॉजी पार्क का भ्रमण किया।

Raipur Workshop

HPL ने प्रधानमंत्री योजना “2022 तक सभी के लिए आवास” के अंतर्गत 16 मार्च 2017 को होटल हयात, रायपुर में प्रीफैब आवास निर्माण प्रौद्योगिकियों पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों, सरकारी निकायों, अनुसंधान एवं शैक्षणिक संस्थानों से 80 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।