कॉर्पोरेट मिशन


  • प्रीफैब्रिकेशन विधियों एवं प्रौद्योगिकी में अग्रणी बनना, जिससे सर्वोत्तम गुणवत्ता एवं सरल निर्माण तकनीकों को किफायती रूप में सुनिश्चित किया जा सके;
  • गुणवत्ता में उत्कृष्टता तथा समय पर मूल्यवर्धित परियोजनाओं के पूर्ण निष्पादन द्वारा ग्राहकों की प्रथम पसंद बनना;
  • शहरी क्षेत्रों में सामूहिक आवास एवं अवसंरचना विकास हेतु भारत सरकार के आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय की कार्यान्वयन इकाई के रूप में कार्य करना;
  • पर्यावरणीय उत्तरदायित्व का पालन करते हुए सामाजिक रूप से उत्तरदायी तरीके से कार्य करना तथा कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाकर ग्राहक एवं कर्मचारी संतुष्टि सुनिश्चित करना एवं अन्य हितधारकों के हितों की रक्षा करना।